Punjab Kesari MP ads

आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे कांग्रेस विधायक की गाड़ी जब्त

Monday, Nov 05, 2018-04:38 PM (IST)

रीवा: MP में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, पुलिस भी अपनी कार्रवाई तेज कर रही है। प्रदेश में जोरों शोरों से वाहन चेकिंग का अभियान चल रहा है। इसी कड़ी में रीवा- सेमरिया थाना प्रभारी नवीन दुबे ने रविवार शाम एक बड़ी कार्रवाई की है।

उन्होंने वाहन चेकिंग के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे सतना के नागौद कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह की गाड़ी को जब्त कर लिया। दरअसल, सतना के नागौद कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह की गाड़ी क्र• MP 19 cb 0848  में अनाधिकृत रूप से हूटर, सर्च लाइट व कांग्रेस का झंडा सहित विधायक के पद नाम की नेम प्लेट पाई गई थी। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Related News