Punjab Kesari MP ads

100 बार जेल भेज दो… किसानों के लिए आगबबूला हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, BJP पर कर दिया बड़ा वार

Saturday, May 09, 2026-04:37 PM (IST)

भोपालः एमपी में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कई कांग्रेस नेताओं और किसानों पर एफआईआर दर्ज हुई। इसके चलते राज्य में सियासत गरमाई है। इसी बीच उमंग सिंघार का बड़ा बयान सामने आया है। सिंघार ने भाजपा सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा- "पूरे प्रदेश में किसानों के हक की आवाज उठी तो सरकार ने समाधान की जगह FIR का रास्ता चुना।"

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- "मुबारक हो मेरे प्रदेश के किसानों… भाजपा सरकार आपसे डर गई है। खलघाट सहित पूरे प्रदेश में किसानों के हक की आवाज उठी तो भाजपा ने समाधान नहीं, FIR का रास्ता चुना। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके नाम सहित कांग्रेस के कई विधायकों और सैकड़ों नेताओं पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं। सिंघार ने सवाल उठाते हुए कहा, “क्या किसानों के लिए MSP मांगना अपराध है? क्या फसल बीमा, खाद-बीज और बिजली की बात करना गुनाह है?”

वहीं, उमंग सिंघार ने आगे लिखा- “सुन ले मोहन सरकार, कांग्रेस किसानों के लिए लाठी भी खाएगी और अगर जेल भी जाना पड़ा तो उमंग सिंघार 100 बार तैयार है। डर आपकी FIR में दिख रहा है, किसानों की आवाज में नहीं। अन्नदाता की लड़ाई अब और मजबूती से लड़ी जाएगी।”

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News