सनसनीखेज वारदात ! छोटे भाई ने बड़े भाई की सिर में सटाकर मारी गोली, विवाद बना खूनी संघर्ष
Wednesday, Apr 29, 2026-03:53 PM (IST)
भिण्डः मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में पारिवारिक विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गोहद चौराहा थाना क्षेत्र की है। घटना देर रात 12 बजे के बाद की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार बाथरूम के उपयोग को लेकर दोपहर में घर की महिलाओं के बीच विवाद हुआ था। रात में इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी बढ़ गई और विवाद हिंसक हो गया।
रात करीब 12 से 1 बजे के बीच मारपीट के दौरान छोटे भाई राजू भदौरिया ने कट्टा निकालकर बड़े भाई मनमोहन भदौरिया (36) के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य भी घर में मौजूद थे। वारदात के बाद आरोपी अपने परिवार सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया गया। मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।

