कई अधिकारी प्रमोट होकर बने IAS, आदेश जारी
Friday, Oct 16, 2026-05:09 PM (IST)
CG desk: राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर प्रमोट होकर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी बने है। इन अधिकारियों को आईएएस में पदोन्नत किया गया है। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। जारी अधिसूचना के मुताबिक, तीनों अधिकारियों को छत्तीसगढ़ कैडर दिया गया है। प्रमोशन के बाद सभी अधिकारी अगले आदेश तक प्रोबेशन पीरियड पर रहेंगे।
ये तीन अधिकारी बने IAS
अभिषेक अग्रवाल
सचिन भुटरा
राजीव कुमार पांडेय
केंद्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम, 1954 और IAS में पदोन्नति के जरिए नियुक्ति से जुड़े नियमों के तहत यह आदेश जारी किया है। चयन प्रक्रिया के दौरान केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य सरकार से भी सलाह ली थी।

सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 23 IAS अधिकारियों की तबादला सूची जारी, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

