Punjab Kesari MP ads

ढाबों की आड़ में धड़ल्ले से चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 21 लोगों को पकड़ा

Tuesday, Sep 03, 2019-04:45 PM (IST)

मंदसौर(प्रीत शर्मा): लंबे समय से ढाबों की आड़ में चल रहे देह व्यापार के अड्डों पर मंदसौर पुलिस ने दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 16 युवतियों, 2 ग्राहकों और 1 ढाबा मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस को 2 नाबालिग लड़कियां भी मिली हैं जिनसे जिस्मफरोशी करवाई जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में अनैतिक देह व्यापार की धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ में जुटी है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सूचना के आधार पर मल्हारगढ़ थाना क्षेत्र के सुठोद गांव के ढाबों पर छापेमारी की। जो महु- नसीराबाद हाईवे पर कुछ- कुछ दूरी पर बने हैं। इन देह व्यापार के अड्डों पर जिस्मफरोशी का धंधा खुलेआम चलता है। इसमें बांछड़ा समुदाय की महिलाएं और युवतियां लिप्त है। पुलिस ने ढाबों से कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News