एक क्लिक में मिलती थीं खूबसूरत लड़कियां! पॉश कॉलोनी में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

Wednesday, Mar 11, 2026-11:49 AM (IST)

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह रैकेट शहर की पॉश कॉलोनी नेहरू नगर स्थित विद्याविहार कॉलोनी के एक किराए के मकान से संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रैकेट चलाने वाली महिला और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है, जबकि मौके से आठ युवतियों को बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने पुलिस को शिकायत दी थी कि कॉलोनी के एक मकान में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने योजना बनाकर एक पॉइंटर को ग्राहक बनाकर उस मकान में भेजा। जैसे ही महिला से डील तय हुई, पॉइंटर ने तुरंत पुलिस टीम को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर छापा मारकर पूरे रैकेट का पर्दाफाश कर दिया।

छापेमारी में डीएसपी भारती मरकाम, रक्षा टीम, स्मृति नगर चौकी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम शामिल रही। पुलिस को मौके से कई चौंकाने वाले सबूत मिले हैं।

बुटीक की आड़ में चल रहा था धंधा

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के मुताबिक, गिरफ्तार महिला की पहचान धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह के रूप में हुई है। वह सुपेला इलाके में बुटीक चलाती है और उसी की आड़ में यह सेक्स रैकेट संचालित कर रही थी। आरोपी महिला सोशल मीडिया के जरिए ग्राहकों को युवतियों की फोटो भेजकर डील तय करती थी।

जांच के दौरान पुलिस को उसके मोबाइल फोन में कई युवतियों की तस्वीरें और संपर्क नंबर मिले हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला ने इस मकान को किराए पर ले रखा था और यहां छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल से भी युवतियों को बुलाकर रखा गया था।

मोबाइल, नकदी और आपत्तिजनक सामग्री बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 12 मोबाइल फोन, 5500 रुपये नकद और कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। बरामद की गई आठ युवतियों से पूछताछ के बाद उन्हें उनके घर भेज दिया गया है। वहीं रैकेट संचालक महिला और एक ग्राहक को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News