भ्रष्टाचार का पर्दाफाश! सरपंच गिरफ्तार, 15 हजार की रिश्वत रंगे हाथों पकड़ी गई
Monday, Mar 09, 2026-08:28 PM (IST)
सिवनी। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत पलारी के सरपंच रामगोपाल डेहरिया को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
शिकायतकर्ता शिवचरण नागवंशी ने आरोप लगाया था कि सरपंच ने टपरिया बनवाने के नाम पर उनसे 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायत की पुष्टि होते ही EOW की टीम ने जाल बिछाया और रामगोपाल डेहरिया को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
EOW ने कहा: भ्रष्टाचार के मामलों में कोई रियायत नहीं दी जाएगी। यह कार्रवाई अन्य अधिकारियों के लिए भी चेतावनी है। यह मामला साबित करता है कि सरपंच भी कानून के दायरे से बाहर नहीं हैं, और भ्रष्टाचार करने वालों के लिए कोई छूट नहीं होगी।

