जनपद पंचायत लेखा अधिकारी 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

Friday, Feb 27, 2026-11:41 AM (IST)

खरगोन: (रामेश्वर बडोले)  मध्यप्रदेश में रिश्वतखोरी के खिलाफ लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। भगवानपुरा जनपद पंचायत के लेखा अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई लोकायुक्त संगठन मध्य प्रदेश की इंदौर टीम ने की।

जानकारी के मुताबिक, फरियादी ठेकेदार राजेश पंवार (निवासी बिष्टान) से पंचायतों के निर्माण कार्यों के ठहराव प्रस्ताव और फाइल स्वीकृत कराने के नाम पर आरोपी पहले ही 20 हजार रुपये ले चुका था। इसके बाद आरोपी ने भगवानपुरा जनपद पंचायत की सीईओ कंचन डोंगरे के नाम पर कुल 50 हजार रुपये की मांग की थी।

खरगोन में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय लोकायुक्त टीम ने आरोपी लेखा अधिकारी को रंगे हाथों दबोच लिया। यह पूरी कार्रवाई सुनील तालान (डीएसपी, इंदौर लोकायुक्त) के नेतृत्व में की गई।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और खरगोन सर्किट हाउस में आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है। लोकायुक्त की इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News