10 हजार की रिश्वत लेते महिला इंजीनियर गिरफ्तार, नगर परिषद दफ्तर में मचा हड़कंप
Thursday, Apr 09, 2026-06:44 PM (IST)
शहडोल (कैलाश लालवानी) : मध्य प्रदेश के शहडोल में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन देखने को मिला। जहां नगर परिषद खाड़ में रिश्वतखोरी का खेल उजागर हुआ है। लोकायुक्त रीवा ने महिला इंजीनियर को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद नगर परिषद खाड़ में हड़कंप का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, रीवा की जेके कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रबंधक की शिकायत पर यह बड़ी कार्रवाई की गई है। आरोप है कि महिला इंजीनियर ने बिल पास कराने के एवज में 20 हजार रुपये मांगे गए थे। जिसकी पहली किस्त 10000 रुपए लेते ही लोकायुक्त टीम ने छापा मारा।

बता दें कि शहडोल जिले में एक हफ्ते में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इस एक्शन के बाद दफ्तर में हड़कंप और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल है। लोकायुक्त रीवा इंस्पेक्टर संदीप भदौरिया के मुताबिक, महिला इंजीनियर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। रिश्वतखोरों पर सख्त कार्रवाई से प्रशासन में एक कड़ा संदेश दिया गया है।

