पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! अचानक 29 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर, SP ने जारी किए आदेश
Friday, Oct 09, 2026-03:17 PM (IST)
शहडोल। जिले में पुलिस व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग में प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने 29 पुलिसकर्मियों के अस्थायी तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के कर्मचारियों को शामिल किया गया है। अलग-अलग थानों, शाखाओं और यातायात विभाग में नई पदस्थापना के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक, स्थानांतरित किए गए सभी पुलिसकर्मियों को तीन दिन के भीतर अपनी नई पदस्थापना पर पहुंचकर कार्यभार संभालना होगा। निर्धारित अवधि में ज्वाइन नहीं करने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। इसके साथ ही संबंधित थाना प्रभारियों और रक्षित निरीक्षक को कर्मचारियों को समय पर कार्यमुक्त कर नई जगह भेजने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उपनिरीक्षकों की नई पदस्थापना
तबादला सूची के अनुसार, उपनिरीक्षक मोतीलाल सोनवानी को कोतवाली से देवलोंद भेजा गया है। गोविंदराम भगत को रक्षित केंद्र से पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओएम शाखा में पदस्थ किया गया है, जबकि एहसान खान को शिकायत शाखा की जिम्मेदारी दी गई है।
सहायक उपनिरीक्षक और प्रधान आरक्षकों के भी तबादले
सहायक उपनिरीक्षक स्तर पर अजमेर सिंह को अमलाई से जयसिंहनगर, चमरु सिंह को अमलाई से सीधी, अशोक सेन को रक्षित केंद्र से यातायात थाना और मदन सिंह पटले को पपौंध से अमलाई भेजा गया है। आशा सिंह को सोहागपुर, राजेश बंसकार को यातायात थाना, गंगा प्रसाद बंसल को ब्यौहारी, मोहम्मद सफी को सीधी और भैरव सिंह को सोहागपुर में नई पदस्थापना दी गई है। ये सभी कर्मचारी पहले रक्षित केंद्र में पदस्थ थे, जैसा कि आदेश में उल्लेख है।
प्रधान आरक्षकों में सुखेंद्र त्रिपाठी को पपौंध से देवलोंद, विनय त्रिपाठी को रक्षित केंद्र से गोहपारू, ध्रुवेंद्र सिंह और बिलाल खान को ब्यौहारी से सोहागपुर तथा रामजी गौतम को ब्यौहारी से अमलाई भेजा गया है। वहीं, रामनिवास पाण्डेय को यातायात से ब्यौहारी, उमेश तिवारी को सोहागपुर से ब्यौहारी और अरविंद पयासी को पपौंध से डीएसबी में पदस्थ किया गया है।
आरक्षक स्तर पर भी बदली गई तैनाती
अन्य आदेशों के तहत राजेन्द्र सिंह को रक्षित केंद्र से ब्यौहारी, जीवन लाल चौधरी और सुनील शर्मा को रक्षित केंद्र से जयसिंहनगर तथा शोभनाथ यादव को जैतपुर से ब्यौहारी भेजा गया है।आरक्षक स्तर पर सुदीप मिश्रा को सोहागपुर से कोतवाली, उदयपाल सिंह को झींक बिजुरी चौकी से अमलाई, संजय सिंह परिहार को सोहागपुर से सीधी, राजेश कुमार को कोतवाली से यातायात थाना और लोकेश कुमार राठौर को अमलाई से यातायात थाना स्थानांतरित किया गया है।
तीन दिन में ज्वाइन करना अनिवार्य
पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्धारित समयसीमा में नई पदस्थापना पर आमद देनी होगी। विभागीय अधिकारियों को भी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत जिले के विभिन्न थानों और शाखाओं में पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली गई है। अब संबंधित कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियों के अनुसार कार्यभार संभालना होगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! कई TI, प्रधान आरक्षकों और पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें किसे कहां भेजा

