Punjab Kesari MP ads

शराब गैंगवार: पुलिस ने 2 आरोपियों को भोपाल बायपास से किया गिरफ्तार, जांच में ये बाते आई सामने...

Wednesday, Jul 21, 2021-04:31 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): मध्यप्रदेश के बहुचर्चित इंदौर गोलीकांड के मामले में आज इंदौर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। एसपी पश्चिम आशुतोष बागरी ने बताया सोमवार को विजय नगर थाना क्षेत्र के सिंडिकेट ऑफिस में शराब कारोबारियों के बीच हुए विवाद में आरोपियों ने शराब ठेकेदार अर्जुन ठाकुर को गोली मारी थी। जिसके बाद पुलिस ने गैंगस्टर सतीश भाऊ और चिंटू ठाकुर को भोपाल बायपास से गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, सोशल मीडिया पर दोनों आरोपियों के सरेंडर की बात को इंदौर पुलिस ने सिरे से नकार दिया है। वही इस पूरी घटना में तीसरा नामजद आरोपी हेमू ठाकुर अभी भी फरार है।

PunjabKesari

दरअसल, सोमवार को इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में स्थित शराब कारोबारियों के सिंडिकेट ऑफिस में शराब कारोबारी अर्जुन ठाकुर को गोली मार दी गई थी। पुलिस के अनुसार घटना दोपहर 3 बजकर 30 मिनिट के आसपास थी इसके बाद घायल अर्जुन ठाकुर इलाज के लिये निजी अस्पताल ले जाया गया था। इसके बाद तीनों नामजद आरोपी मौके से भाग खड़े हुए थे और पुलिस टीम ने उनका पीछा भी किया था। लेकिन आरोपी फरार हो गए थे।

PunjabKesari

एसपी पूर्व इंदौर आशुतोष बागरी ने बताया कि घटना के बाद सिंडिकेट दफ्तर में तोड़फोड़ मचाने वाले 5 आरोपियों को भी पुलिस ने राउंड अप किया है। वही उन्होंने बताया कि आरोपी गैंगस्टर सतीश भाऊ, चिंटू ठाकुर और हेमू ठाकुर की तलाश में दो दिन पुलिस ने देवास, उज्जैन और जयपुर में भी सर्चिंग और आख़िरकार आरोपी सतीश भाऊ और चिंटू ठाकुर को पुलिस ने भोपाल बायपास से गिरफ्तार कर लिया। इंदौर पुलिस के मुताबिक आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। वही पुलिस अब गिरफ्तर आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल के डीवीआर को जब्त कर लिया है और एसपी आशुतोष बागरी ने भरोसा दिलाया कि पूरी घटना की रिकार्डिंग पुलिस के पास मौजूद है घायल के आवेदन, बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की तफ्तीश की जाएगी। वही उन्होंने ये भी बताया कि नामजद आरोपियों के अलावा जिन लोगो के भी नाम सामने आयेगें उन पर अपराध कायम एनएसए के तहत कार्रवाई की जाए।
PunjabKesari

वही अब पुलिस ने निगम को भी आरोपियों की अवैध निर्माणो को लेकर जानकारी सौंपी है ताकि निगम अपने स्तर पर कार्रवाई की तैयारी कर सके। फिलहाल, पूरे मामले में गैंगस्टर सतीश भाऊ और चिंटू ठाकुर पुलिस गिरफ्त में है वही फरार आरोपी हेमू ठाकुर की तलाश जारी है। वही सिंडिकेट दफ्तर पर पथराव करने वाले आरोपियों पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News