Punjab Kesari MP ads

प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा- शिवराज, कैलाश और प्रहलाद पटेल अपनी ही सरकार निपटाने में लगे, BJP नेता अपनी सरकार को बता रहे माफिया

Thursday, May 21, 2026-02:06 PM (IST)

(भोपाल): मध्य प्रदेश के कांग्रेस चीफ जीतू पटवारी ने एक बड़ा दावा किया है। जीतू ने कहा है कि बीजेपी के मंत्री ही बीजेपी सरकार को निपटाने में लगे हैं। आए दिन बीजेपी मंत्रियों और नेताओं  के बयान से बीजेपी ही कटघरे में खड़ी हो रही है।

जीतू बोले- बीजेपी नेता ही कर रहे सरकार पर सवाल खड़ा

जीतू ने सरकार से सवाल पूछते हुए कहा है कि नगर सिंह चौहान को एक मंत्री ने कहा कि यह शराब माफिया है, चिंतामणि मालवीय को भू- माफिया बताया है। वहीं प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री हिम्मत सिंह कोठारी ने भी बीजेपी पर ही सवाल खड़े किए हैं। कोठारी ने साफ कहा है कि प्रशासन आम लोगों को लूट रहा है और अपने ही नेता अंधे और गूंगे बन गए है। और तो और  महेंद्र हाडिया महापौर को चोर कहते नजर आ रहे  है।  यह आवाज बीजेपी के नेता उठा रहे हैं जो एक गंभीर मामला है।

शिवराज चौहान, कैलाश विजयवर्गीय और पहलाद पटेल सरकार को निपटाने में लगे

जीतू पटवारी ने सरकार के मंत्रियों पर ही सवाल खड़ा किया है। जीतू ने कहा कि  शिवराज सिंह चौहान, कैलाश विजयवर्गीय के साथ पहलाद पटेल पूरी ताकत से सरकार को निपटाने में सहयोग कर रहे हैं। जीतू ने कहा कि  हमें इसकी खुशी नहीं होती लेकिन जब आपस में लड़ते हैं तो प्रदेश के साथ दिक्कत होती है जो अच्छी बात नहीं है।

जीतू पटवारी ने कहा कि  प्रदेश में गजब की सरकार है।  पहले मंत्रियों को अधिकार दो फिर उसका रिपोर्ट कार्ड चेक करो। मंत्रियों के पास सिर्फ एक अधिकार है, लूटना और भ्रष्टाचार करना। जीतू ने सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि   सरकार को बताना चाहिए क्या एक भी मंत्री प्रदेश में स्वतंत्र तौर पर काम कर सकता है। जीतू ने कहा कि  जनता देख रही है और समीक्षा भी कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News