क्या आरएसएस 15 अगस्त को तिरंगे के सामने ध्वज प्रणाम करेगा?- शिवराज चंद्रोल

8/7/2022 1:30:50 PM

नर्मदापुरम(गजेंद्र राजपूत): प्रधानमंत्री मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के बाद भाजपा और सरकार घर-घर तिरंगा बांटने में जुटी है। इसी बीच मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शिवराज चंद्रोल ने मोदी और आरएसएस को ट्वीट कर कहा कि, घर-घर तिरंगे का हम सम्मान करते हैं और हमने भी अपनी डीपी पर तिरंगा लगाया है और अपने घर पर भी तिरंगा लगाएंगे। परंतु क्या आरएसएस अपनी सोशल मीडिया अकाउंट की पर तिरंगे की डीपी लगाएंगे...? और क्या अपने कार्यालय पर तिरंगा झंडा फहराएंगे...? आगे उन्होंने कहा कि आरएसएस की विचारधारा केवल देश को जाति, धर्म के नाम पर तोड़ने की रही है। आजादी की लड़ाई में जिनका कोई योगदान नहीं रहा, आज वह लोग तिरंगे के सम्मान की बात कर रहे हैं। जहां एक ओर देश में बेरोजगारी महंगाई जैसे ज्वलंत विषय हैं लोग 2 जून की रोटी को तरस रहे हैं, ऐसे में जनता का ध्यान गुमराह करने के लिए यह अभियान चलाया है।

PunjabKesari


हर भारतवासी के मन में तिरंगा बसता है पर सरकार में बैठे लोग और आर एस एस जो अपने आप को देशभक्त का संगठन कहती है। तिरंगे से इतनी दूर क्यों है...? उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के आह्वान के बाद तो आरएसएस को तिरंगा फहराने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। आजादी के बाद से जिन्होंने तिरंगे को स्वीकार नहीं किया कम से कम आजादी के अमृत महोत्सव पर अपने कार्यालय में तिरंगा झंडा फहराएंगे...? उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इस बार 15 अगस्त पर आरएसएस मुख्यालय और देश के सभी संघ कार्यालय पर स्वयंसेवक तिरंगे झंडे के सामने ध्वज प्रणाम करेंगे...?

PunjabKesari

भोपाल में कांग्रेस नेताओं के संघ कार्यालय पर राष्ट्रध्वज भेंट किए जाने पर पुलिस द्वारा रोके जाने पर भी उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस देश में लोकतंत्र लगभग समाप्त हो चुका है और तानाशाही का राज चारों ओर व्याप्त हो गया है। देश में राष्ट्र ध्वज को सम्मान पूर्वक किसी को दिया जाना भी अब अपराध हो गया है ...? जहां संघ और भाजपा सरकार ऐसे देश भक्तों का दमन करने पर तुली है, जो राष्ट्र ध्वज का सम्मान कर रहे हैं। इनकी कड़ी शब्दों में निंदा की जानी चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News