शिवराज का कांग्रेस पर आरोप, ''विकास के सपने दिखाने वालों ने किया देश का विनाश''

11/24/2018 4:36:33 PM

झाबुआ: मध्यप्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि 'विकास के सपने दिखाना कांग्रेस की पुरानी परंपरा रही है। लेकिन विकास के सपने दिखाने वालों ने ही सालों से देश का विनाश किया है'। उन्होंने धार जिले के सरदारपुर विधानसभा के दसई में पार्टी प्रत्याशी संजय बघेल, झाबुआ जिले की पेटलावद विधानसभा के में प्रत्याशी निर्मला भूरिया, थांदला प्रत्याशी कलसिंह भावर और अलीराजपुर जिले के जोबट में प्रत्याशी माधव सिंह डाबर के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया।

PunjabKesari

इस दौरान उन्होंने कहा कि 'साल 1971 में इंदिरा गांधी ने कई सपने दिखाए थे। अब कांग्रेस पार्टी के अगली पीढ़ी के लोग सपने दिखा रहे हैं। लेकिन उन्हें क्या पता कि वे सिर्फ वादा करते हैं और उनके वादों को पूरा करने का काम BJP की सरकार करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के राजा, महाराज और उद्योगपति मध्यप्रदेश में किसानों को कर्जमाफी के सपने दिखा रहे हैं। उन्होंने पंजाब और कर्नाटक में भी वादे किए थे, लेकिन आज तक पूरे नहीं हुए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश में बिजली, सड़क, पानी समेत सभी क्षेत्र में विकास करने का काम किया है'।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News