शिवराज ने बताया कब होगा भोपाल सीट से प्रत्याशी का ऐलान, कांग्रेस पर साधा निशाना

4/15/2019 6:18:09 PM

भोपाल: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल लोकसभा सीट पर प्रत्याशी चयन में देरी को लेकर कहा कि 'भोपाल के प्रत्याशी का फैसला एक या दो दिन के भीतर हो जाएगा। भोपाल से भाजपा का कोई साधारण कार्यकर्ता भी चुनाव जीत जायेगा, वहां मेरी जरूरत नहीं है''। चौहान बैतूल संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके के नामांकन जमा करने के लिए पहुंचे थे।
 

PunjabKesari

उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि 'भाजपा का कार्यकर्ता रसगुल्ला नहीं है, दुनिया की किसी भी अन्याय करने वाली सरकार से लड़ सकते हैं'। प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने ने कहा कि 'जनता की सारी जनकल्याण योजनाएं बन्द कर दी गईं। किसानों का कर्ज माफ करने का कांग्रस का वादा भी सफेद झूठ है। जनता परेशान हो गई है।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News