जानिए आज क्या है चांदी और सोने के भाव, चांदी भर रही छलांग तो सोना फिसला

Thursday, Feb 19, 2026-10:35 AM (IST)

(डेस्क): सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। आज यानिकी 19 फरवरी को एमसीएक्स (MCX) पर सोने का भाव 20 रुपये प्रति 10 ग्राम फिसल चुका है और चांदी में आज भी रफ्तार पकड़ी है, चांदी में 149 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी देखी जा रही है. सोने का रेट आज 155741 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है जबकि चांदी का भाव आज 244417 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेडिंग है है।

दिल्ली में 18 फरवरी की स्थिरता के बाद, 24 कैरेट गोल्ड का दाम प्रति 10 ग्राम ₹3550 और 22 कैरेट गोल्ड ₹3250 घटा था। आज भी सोने के दाम में ₹10 की और कमी आई है। चांदी की बात करें तो पिछले चार दिनों में यह ₹20,100 सस्ती हो चुकी है।

अलग-अलग शहर में सोने-चांदी का रेट

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है. इसके अलावा लखनऊ, जयपुर में भी यही रेट है। मुंबई, बेंगलुरू. हैदराबाद में 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम का दाम 1,54,190 रुपये पर आ गया है. वहीं, पटना और अहमदाबाद में 1,54,240 रुपये पर है. इसके अलावा चार दिनों में एक किलो चांदी 20,100 रुपये सस्ती हुई है.

आज 19 फरवरी को दिल्ली में चांदी का भाव ₹2,54,900 प्रति किलोग्राम है, जो पिछले दिन के मुकाबले ₹100 कम है. मुंबई और कोलकाता में भी चांदी इसी कीमत पर बिक रही है. जबकि चेन्नई में चांदी का दाम ₹2,59,900 प्रति किलो है. यानी चारों बड़े महानगरों में सबसे ज्यादा कीमत चेन्नई में दर्ज की गई है.


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News