Punjab Kesari MP ads

रेत चोरी पर कार्रवाई के बाद बड़ा हंगामा, Singrauli में चेकपोस्ट फूंका; 3 आरोपियों पर केस दर्ज

Saturday, Sep 26, 2026-11:33 AM (IST)

सिंगरौली (अंबुज तिवारी): मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में रेत चोरों द्वारा पूर्व में की गई घटनाओं में ठोस कार्यवाही नहीं होने का परिणाम यह है कि रेत चोर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आए दिन मारपीट करते रहते हैं. जिले के बरगवां थाना क्षेत्र से एक और मामला सामने आया है.

जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह माइनिंग विभाग ने देवसर क्षेत्र से अवैध रेत लेकर जा रहे एक हाइवा वाहन को बरगवां में जब्त किया गया था.कार्यवाही के बाद बौखलाए रेत चोरों द्वारा शुक्रवार देर रात बरगवां NH 39 स्थित रेत ठेका कंपनी के अस्थायी चेकपोस्ट पर आगजनी और तोड़फोड़ की शिकायत पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध किया है.

सूत्रों की माने तो इस घटना में शामिल आरोपियों पर पूर्व से भी विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं. लेकिन गिरफ्तारी और ठोस कार्यवाही नहीं होने से इनका हौसला बढ़ रहा है शायद यही वजह है कि आरोपी लगातार ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.

अवैध धंधे का विरोध करने वाले ग्रामीणों और खबर दिखाने वाले पत्रकारों को भी धमकाते हैं रेत माफिया

जिले में रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि यदि किसी कोई ग्रामीण इनके अवैध कारोबार के खिलाफ आवाज उठाए तो उसे तत्काल जान से मारने की धमकी देते हैं. कुछ दिनों पहले जियावन थाना क्षेत्र के सहुआर में जबरन दूसरे की जमीन पर रेत भंडारण करने वाले को ग्रामीण ने रोका तो उसके साथ भी गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई. हालांकि ग्रामीण ने इसकी शिकायत पुलिस में नहीं की. पिछले वर्ष एक रेत चोर देवसर क्षेत्र में रहने वाले पत्रकार के निवास पर पहुंचकर उत्पात मचाया था.

पुलिस प्रशासन को भी चुनौती देते हैं रेत चोर

अवैध कारोबार करने वाले रेत चोरों को पुलिस प्रशासन का भी खौफ नहीं है. इस बात को ऐसे समझिए कि कुछ माह पूर्व पुलिस टीम के साथ अवैध रेत परिवहन करने वाले ट्रैक्टर को जब्त करने पहुंची एक अधिकारी की मौजूदगी में रेत चोर को पुलिस कर्मियों से धक्कामुक्की और शासकीय कार्य में बाधा करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था.


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News