भोपाल में भारी बारिश से बिगड़े हालात, उखड़ी सड़कें, कई जगह जलभराव

Saturday, Jul 27, 2024-01:43 PM (IST)

भोपाल : झीलों की नगरी मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल लगातार हो रही बारिश से तरबतर हो गई। यहां पिछले दो दिनों से सावन की झड़ी लगी है, जिसके चलते अनेक स्थानों पर जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई। आज भी सुबह से हो रही बारिश से राजधानी पानी पानी हो गई। मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में चार मौसम प्रणालियां सक्रिय है, जिससे प्रदेश भर में बारिश का सिलसिला जारी है। इससे राजधानी भोपाल भी अछूता नहीं रहा। यहां पिछले दो दिनों से सावन की झड़ी लगी है, जिसने पूरे शहर को पानी पानी कर दिया है।

PunjabKesari

लगातार हो रही बारिश से शहर के अनेक स्थानों पर जलभराव की स्थिति निर्मित होने के चलते आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। राजधानी में सावन महीना शुरू होते ही, जो बारिश का सिलसिला शुरू हुआ है, वह लगातार जारी है। इससे मौसम में ठंडक घुल गई है। दिन का तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, तो वहीं रात्रि का तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां दिन और रात्रि के तापमान में लगभग एक डिग्री का अंदर देखा गया।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि बड़ा तालाब के फुल होने पर भदभदा डैम के गेट भी खुल जाएंगे। क्योंकि अभी तालाब में तेजी से पानी भर रहा है। इसलिए निगम अफसर पानी के लेवल पर पल-पल की नजर रख रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News