‘जिस तरह 1977 में इंदिरा गांधी को घर बैठाया था वैसे ही CM को बैठा देंगे’, कांग्रेस विधायक की फिसली जुबान

6/1/2022 7:45:13 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर में कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला की बुधवार को बयान देते वक्त जुबान फिसल गई। संजय शुक्ला इंदौर में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान संजय शुक्ला ने कहा कि जिस तरह से आदरणीय इंदिरा गांधी को 1977 में घर बैठा दिया था। उसी तरह से इस बार प्रदेश के मुख्यमंत्री को घर बैठा देंगे। उन्हें घर छोड़ कर आएंगे।

दरअसल, संजय शुक्ला गौरव दिवस के दिन कांग्रेस के ठंडे विरोध प्रदर्शन को लेकर बोल  रहे थे। संजय शुक्ला ने घोषणा की थी कि गौरव दिवस पर इंदौर की बेटी गायिका पलक मुछाल का सम्मान नहीं किया गया है। लिहाजा,वे गौरव यात्रा निकालकर सम्मान करेंगे। लेकिन कांग्रेस को रोड़ की शो की अनुमति नहीं मिली थी। अनुमति नहीं मिलने पर कांग्रेस ने बड़े विरोध प्रदर्शन का दावा किया था। लेकिन कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन औपचारिकता मात्र रहा। केवल बाणगंगा थाने पर पहुंचकर  ने कांग्रेस ने विरोध किया और ज्ञापन सौंप कर आ गए। अब इस मामले को लेकर कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला सफाई दे रहे हैं। इसी बीच वह यह बोल बैठे कि जिस तरह से आदरणीय इंदिरा गांधी को 1977 में घर बैठा दिया था, उसी तरह से इस बार प्रदेश के मुख्यमंत्री को घर बैठा देंगे, उन्हें घर छोड़ कर आएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News