पीतांबरा मंदिर पहुंची स्मृति ईरानी, मीडिया से बनाई दूरी

Sunday, Jul 31, 2022-04:47 PM (IST)

दतिया (नवल यादव): केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (smriti irani) आज मां पीतांबरा धाम पहुंची। यहां उन्होंने राजसत्ता की देवी और वनखंडेश्वर महादेव की पूजा करके आशीर्वाद लिया। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी आज अल्प प्रवास पर दतिया (smriti irani reached datia) पहुंची। जहां उन्होंने मां पीतांबरा माई (pitambara temple) के दर्शन कर पूजा अर्चना की। साथ ही परिसर में मौजूद भगवान वन खंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया।

स्मृति ईरानी ने मीडिया से बनाई दूरी 

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (union minister smriti irani) ने लगभग 20 मिनट तक पूजा अर्चना की। पितांबरा माई के दर्शनों के लिए पहुंची स्मृति ईरानी के कार्यक्रम को लेकर खास था कि वह पूरी तरह से गोपनीय कार्यक्रम था। इसलिए उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Related News