सोनिया गांधी अशोक चव्हाण को देना चाहती थी MP की जिम्मेदारी, किया इंकार

Tuesday, Sep 03, 2019-12:55 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस में मचे घमासान के बीच कोई भी नेता यहां की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं है। खबर है कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण को मप्र का प्रदेश प्रभारी बनाना चाहती थी। सोनिया गांधी उन्हें दीपक बाबरिया की जगह मध्यप्रदेश के प्रभारी महासचिव की ज़िम्मेदारी देने वाली थी, लेकिन चव्हाण ने इंकार कर दिया है। उन्होंने महाराष्ट्र में काम करने की इच्छा जताई है।

PunjabKesari

दरअसल जब राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष थे तो अशोक चव्हाण को महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था और उनकी जगह बाला साहेब थोराट को चुनाव से पहले राज्य की ज़िम्मेदारी दी गयी थी। उस वक़्त बदलाव की एक वजह एनसीपी के मुखिया शरद पवार को भी बताया जाता है कि शरद पवार ने राहुल गांधी को कहा था, अगर चुनाव समझौते मे लड़ना है तो जल्द से जल्द राज्य की इकाई में जो बदलाव करना है कांग्रेस उस पर जल्द फैसला करे।उसी के चलते अशोक चव्हाण को महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाया गया था और अब सोनिया गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद अशोक चव्हाण को मध्यप्रदेश की ज़िम्मेदारी दी जा रही थी जिसे लेने ने अशोक चव्हाण ने मना कर दिया।

PunjabKesari

मप्र में पीसीसी चीफ को लेकर घमासान मचा हुआ है। पीसीसी चीफ को लेकर कांग्रेस पार्टी में गुटवाजी भी देखने को मिली है। लगातार मंत्रियों -विधायकों और अफसरों के बीच विवाद की खबरें सामने आ रही हैं। विधायक मंत्री अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं। ऐसे में कोई नेता यहां की जिम्मेदारी लेने से कतरा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News