सोयाबीन का पौधा या अजूबा ? दूर-दूर से देखने आ रहे लोग, कृषि वैज्ञानिक भी हो गए हैरान..

6/23/2024 6:23:33 PM

बैतूल। (विनोद पातरिया): मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है अधिकतम 3 फीट तक होने वाला सोयाबीन का पौधा 12 फीट का पेड़ बन गया है। उस में भरपूर फल भी लगे तो किसानों के साथ कृषि वैज्ञानिक भी हैरान हो गए, यह सोयाबीन का पौधा इन दिनों सुर्खियों में है। बैतूल जिला मुख्यालय के पास  बैतूल बाजार के एक किसान आशीष वर्मा के यहां यह 12 फिट ऊंचाई वाला सोयाबीन का पौधा लगा हुआ है। दूर-दूर से लोग इस पौधे को देखने भी आ रहे हैं l आशीष वर्मा ने बताया की उन्होंने सोयाबीन के कुछ दाने अंकुरण क्षमता देखने के लिए एक जगह डाले दिए थे। जो अंकुरित हो गए धीरे - धीरे पौधा बड़ा हो गया और बढ़ता चला गया।

PunjabKesariयह पौधा अब एक 12 फिट का पेड़ हो गया है। जिस के बाद इस पौधे की विशेष देखरेख भी की जा रही है। बैतूल बाजार के उन्नत किसान अजय पटेल का कहना है की वे भी खेतों में सोयाबीन की फसल लेते हैं, लेकिन 12 फिट ऊंचाई वाला सोयाबीन का पौधा अभी तक नहीं देखा और इस पौधे में फल भी लगते है। अभी इस सोयाबीन के पौधे की ऊंचाई 12 फिट है और अभी यह तीन फीट और बढ़ेगा जब इसमें फूल और फल लगेंगे।

PunjabKesariकृषि वैज्ञानिक भी हो रहे हैं हैरान 

 बैतूल बाजार के कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ विजय वर्मा से जानकारी ली तो वे भी हैरान हो गए की किसी सोयाबीन के पौधे की इतनी ऊंचाई कैसे हो सकती है। पौधे में फल भी लगते हैं। उन्होंने अपने रिसर्च सेंटर जवाहर लाल कृषि अनुसंधान केंद्र और रिसर्च सेंटर इंदौर के वैज्ञानिकों से चर्चा की तो वो भी हैरान हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि ये रिसर्च करने योग्य है। कृषि वैज्ञानिक विजय वर्मा ने बताया की जब इस पौधे में फल्लियां लगेंगी तब उसका बीज तैयार कर अनुसंधान के लिए भेजा जाएगा और उसके बाद सब कुछ ठीक रहा तो ये सोयाबीन की किस्म किसानों के लिए आने वाले समय में लाभदायक हो सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News