Punjab Kesari MP ads

MP Politics: खजुराहो सीट से सपा ने घोषित किया उम्मीदवार, इन्हें दिया टिकट...

Saturday, Mar 30, 2024-05:59 PM (IST)

भोपाल। मध्य प्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने डॉ. मनोज यादव को टिकट दिया है। भाजपा ने इस सीट पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस प्रदेश की 29 में से 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस ने गठबंधन के तहत खजुराहो सीट सपा को दी है। आपको बता दें कि डॉक्टर मनोज यादव ने 2014 में विदिशा से लोकसभा चुनाव लड़ा था।
 समाजवादी पार्टी के टिकट पर उन्होंने चुनाव लड़ा था।

PunjabKesari
 उस दौरान भाजपा की सुषमा स्वराज इस सीट से जीत गईं थीं। मनोज यादव को सपा ने 2023 के विधानसभा चुनाव में छतरपुर जिले की बिजावर सीट से उम्मीदवार बनाया था। लेकिन बाद में भाजपा की पूर्व विधायक रेखा यादव ने अखिलेश यादव से मुलाकात कर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। जिसके बाद सपा ने मनोज यादव का टिकट काटकर रेखा को टिकट दे दिया था। लेकिन भाजपा के नेताओं के समझाने के बाद रेखा ने नामांकन वापस ले लिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News