सौतेली मां सौतेला पन! 10 साल के मासूम को गर्म चाकू से जलाया, और दागा, जानिये क्या है पूरा मामला
Sunday, May 29, 2022-07:02 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर शहर में मां शब्द को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। चंदन नगर थाना क्षेत्र के गुलाब बाग कॉलोनी में एक सौतेली मां 10 साल के बेटे को रोज प्रताड़ित करती थी। उसे रोज गर्म चिमटे और चाकू से दाग देती रही। महिला बच्चे को कई तरह से प्रताड़ित करती थी। जिसके बाद पति ने दूसरी पत्नी के खिलाफ बच्चे को प्रताड़ित करने के मामले में चंदननगर थाने पर केस दर्ज कराया है।
पति ने दूसरी पत्नी के खिलाफ थाने में दर्ज कराई शिकायत
चंदन नगर थाना प्रभारी अभय नेमा ने बताया कि मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र के गुलाब बाग कॉलोनी का है। यहां रहने वाले फरयादी राशिद ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पहली पत्नी की मौत के बाद उसने दूसरी पत्नी से शादी की है। दूसरी पत्नी लगातार बच्चे के साथ दुर्व्यवहार करती हैं। बच्चे पर वह गरम चिमटा व चाकू गर्म करके जला देती है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
इतना ही बच्चों को कई तरह से प्रताड़ित करती है। बच्चे से वह काम भी करवाती है और बच्चे को जो मजदूरी मिलती है वह भी रख लेती है। फिलहाल चंदननगर पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर महिला के ऊपर विभिन्न धराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।