Punjab Kesari MP ads

40 JCB मशीनों संग अतिक्रमण हटाने गई वन और राजस्व विभाग टीम पर भारी पथराव, JCB मशीनों के कांच तोड़े,कई घायल

Sunday, Apr 26, 2026-03:32 PM (IST)

बुरहानपुर (राजबीर सिंह): मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से एक रौंगटे खड़े करने वाला मामला सामने आया है। नेपानगर में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर भारी पथराव हुआ है जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दरअसल बुरहानपुर के नेपानगर स्थित कबीटनाले में अतिक्रमण हटाने के दौरान वन और राजस्व विभाग की टीम पर खतरनाक हमला का मामला सामने आया है। प्रशासन की कार्रवाई से आक्रोशित अतिक्रमणकारियों ने सरकारी अमले पर जमकर पथराव किया। हमले में अतिक्रमण हटाने पहुंची दो से अधिक जेसीबी मशीनों के कांच फूट गए और नुकसान पहुँचा है।

PunjabKesari

40 से ज्यादा जेसीबी का विशाल दस्ता लेकर मौके पर पहुंचा था अमला

⁠अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन करीब 40 से ज्यादा जेसीबी का विशाल दस्ता लेकर मौके पर पहुंचा था लेकिन अतिक्रमणकारियों ने कानून हाथ में लेते हुए पथराव कर दिया। पथराव की इस घटना में दो जेसीबी चालक घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। ⁠उपद्रवियों ने केवल मशीनों को ही नहीं, बल्कि राजस्व और वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी निशाना बनाया है इस घटना के बाद ⁠क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, जिसके बाद प्रशासन को पीछे हटना पड़ा।

⁠हमले के बावजूद प्रशासन के हौसले पस्त नहीं हुए हैं, अब और अधिक पुलिस बल के साथ दोबारा कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। ⁠आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि स्थिति को नियंत्रण में लिया जा सके। सरकारी काम में बाधा डालने और जानलेवा हमला करने वालों को चिन्हित कर उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की संभावना है। लिहाजा इस हमले के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News