'RSS विवाद' पर फिर बोले कमलनाथ, BJP पर साधा निशाना

11/20/2018 1:29:49 PM

भोपाल: पीसीसी चीफ कमलनाथ ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक बार फिर यह कहा कि RSS पर प्रतिबंध लगाने की बात हमने कभी नहीं कही। ना ही हमारी ऐसी कोई मंशा है और ना ही मन है। कमलनाथ ने कहा मैंने कभी नहीं कहा कि हमें संघ को निपटाना है। मैंने तो कहा था संघ से सावधान रहें, क्योंकि उनकी बांटने की राजनीति है। हमारे देश की संस्कृति जोड़ने की है, हम दिल जोड़ते हैं संबंध जोड़ते हैं। सभी जाति धर्म को जोड़ते हैं।

PunjabKesari

पीसीसी चीफ ने कहा सरकारी इमारतों में आरएसएस की शाखा लगाने या सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों के संघ की शाखा में जाने पर प्रतिबंध की नीति केंद्र की  है। उमा भरती और बाबूलाल गौर के मुख्यमंत्री काल में भी ये नीति जारी रही। उन्होंने कहा कांग्रेस में पूरा संगठन एकजुट है, मज़बूत है और हम सब मिलकर काम  कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा था कि  हमें नये पुराने सबकी जरूरत है। आडवाणी तरह घर बैठाए जाने की परंपरा कांग्रेस में नहीं है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News