Punjab Kesari MP ads

MP में तहसीलदार से मारपीट, भड़के किसानों ने किया लहूलुहान, अधिकारी को जान बचाकर भागना पड़ा

Wednesday, Apr 29, 2026-05:55 PM (IST)

डबरा (भरत रावत) : मध्य प्रदेश के भितरवार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जहां कृषि उपज मंडी में किसानों के हंगामे के दौरान हालात बिगड़ गए और एक सैकड़ा से अधिक किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया। इसी बीच नायब तहसीलदार हरनाम सिंह समझाइश देने लगे तो किसान भड़क उठे और उनके साथ मारपीट कर दी गई, जिसमें उन्हें चोट आई है।

PunjabKesari

स्थिति बिगड़ती देख तहसीलदार को जान बचाकर मौके से भागना पड़ा। घटना के बाद मंडी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया।

PunjabKesari

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार किसानों को पकड़ लिया है। फिलहाल हंगामे और मारपीट के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासनिक अमले में घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News