कलेक्टर के औचक निरीक्षण में तहसीलदार पर गिरी गाज, रीडर भी निलंबित,एक्शन से विभाग में सनसनी

Monday, Jan 05, 2026-07:03 PM (IST)

सिंगरौली(अंबुज तिवारी): मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में कलेक्टर गौरव बैनल लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर लगातार सख्त कार्यवाही कर रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर के निरीक्षण में सरई तहसीलदार नप गए साथ में रीडर भी निलंबित कर दिए गए हैं। नायब तहसीलदार को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल है।

कलेक्टर ने सरई तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया

सोमवार को कलेक्टर ने सरई तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया.इस दौरान कलेक्टर ने ताबड़तोड़ कार्यवाहियां की. दोपहर को अचानक तहसील कार्यालय में कलेक्टर गौरव बैनल को देख अधिकारियों कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने तहसीलदार कोर्ट की राजस्व फाइलों का अवलोकन किया जिसमें उन्हें कई खामियां मिलीं.

कलेक्टर गौरव बैनल ने सरई तहसीलदार चंद्रशेखर मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया

कुछ प्रकरणों में आदेश के बाद भी पालन नहीं किया गया था. कलेक्टर कलेक्टर गौरव बैनल ने तत्काल सरई तहसीलदार चंद्रशेखर मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया और कलेक्ट्रेट कार्यालय अटैच कर दिया है।

तहसील कार्यालय में पदस्थ रीडर पुष्पेंद्र द्विवेदी को किया गया निलंबित

तहसील कार्यालय में पदस्थ रीडर पुष्पेंद्र द्विवेदी को निलंबित करने के बाद खनवा वृत्त के नायाब तहसीलदार देवकरण सिंह और रीडर लखपति सिंह को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

कलेक्टर की सख्त कार्यवाही के बाद जिले भर में हड़कंप मचा

कलेक्टर की सख्त कार्यवाही के बाद जिले भर में हड़कंप मचा हुआ है.सिंगरौली जिले के आम जन कलेक्टर गौरव बैनल के व्यवस्था सुधारने के प्रयासों को खूब सराह रहे हैं.


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh sharma

Related News