बुधनी में सियारों का आतंक, आधा दर्जन लोगों को हमला कर किया घायल, अस्पताल में भर्ती

Tuesday, Sep 10, 2024-12:58 PM (IST)

बुधनी (अमित शर्मा) : मध्य प्रदेश में तेंदुआ, बाघ और भालू के हमले के बाद अब इंसानों को सियारों से खतरा बढ़ गया है। जहां सियारों ने लगभग आधा दर्जन लोगों पर हमला कर दिया। घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें नर्मदापुरम रेफर कर दिया गया है। सियारों के हमले को लेकर वन विभाग एक्टिव हो गया है।

दरअसल, बुधनी के रेहटी क्षेत्र में वन्य प्राणियों की चहल-कदमी लगातार देखी जा रही है। कुछ दिन पूर्व जहां देवी धाम परिसर में भालू देखा गया, तो इसके साथ ही तेंदुए और बाघ की चहल कदमी भी खेतों की ओर देखी गई। ताजा मामले में  सियार ने लगभग आधा दर्जन लोगों पर हमला कर दिया। सभी लोग रेहटी नगर के आसपास के खेतों में काम कर रहे थे। घायलों को नर्मदापुरम रेफर किया गया, इसी के साथ वन विभाग से डिप्टी रेंजर हरीश माहेश्वरी द्वारा हॉस्पिटल पहुंच कर घायलों को तत्काल सहायता राशि प्रदान की गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News