Punjab Kesari MP ads

नदी में नहाने गई थी 10 साल की मासूम, पलभर में हुआ ये हादसा

Thursday, Aug 30, 2018-05:59 PM (IST)

छतरपुर: जिले के गौरिहार थाना इलाके के कटरा गांव में नदी पर नहाने गई 10 वर्षीय बच्ची तेज बहाव में बह गई। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद गौरिहार सहित आस-पास के थानों से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की सहायता से बच्ची को ढूंढने का प्रयास किया। काफी देर बाद 4 सदस्यीय रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। वहीं लवकुश नगर एसडीएम सहित तमाम प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंच गया। ।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार कटरा गांव की पूजा अन्य बच्चियों के साथ नदीं पर नहाने के लिए गई थी। इस दौरान पानी का तेज बहाव आने से बच्ची पानी में बह गई। एसडीएम अविनाश रावत ने बताया कि जिले से संसाधनों के साथ टीम आने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाई जाएगी और बच्ची की तलाश के लिए पूरे प्रयास किए जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Related News