Punjab Kesari MP ads

MP में नहीं थम रहा रिश्वतखोरी का खेल! 10 हजार रूपए की रिश्वत लेते पटवारी को पकड़ा, लोकायुक्त ने की बड़ी कार्रवाई

Monday, Jun 08, 2026-03:01 PM (IST)

धारः मध्य प्रदेश के धार जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ इंदौर लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक पटवारी नाम प्रवीण पाटीदार को 10 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जमीन के नामांतरण के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

शिकायतकर्ता अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि उसने ग्राम पंचायत कपस्थली में अपने साथी अंकुश सोनी को दो प्लॉट बेचे थे। बताया कि इन प्लॉटों का नामांतरण के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि हल्का नंबर 21 बीडपुरा के पटवारी प्रवीण पाटीदार द्वारा दोनों प्लॉटों के   नामांतरण के एवज में 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। लेकिन, वह पटवारी के रिश्वत नहीं देना चाहता था। इसीलिए इसकी शिकायत इंदौर लोकायुक्त पुलिस से की।  

शिकायत में जांच के बाद सभी आरोप सही पाए गए। इंदौर लोकायुक्त ने पटवारी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए योजना बनाई। जैसे ही आवेदक अरुण तिवारी रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपए लेकर मनावर स्थित पटवारी दफ्तर पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए बैठी लोकायुक्त टीम ने आरोपी पटवारी प्रवीण पाटीदार को रंगे हाथों दबोच लिया। लोकायुक्त टीम ने आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News