Punjab Kesari MP ads

खूनी बनती जा रही स्कूल की निर्माणाधीन बिल्डिंग! युवक पर गिरा छज्जा, पहले भी गई है एक बच्चे की जान

Saturday, May 14, 2022-07:42 PM (IST)

जबलपुर(विवेक तिवारी): शासकीय मिडिल स्कूल बेलखेड़ा की निर्माणाधीन बिल्डिंग में फिर एक हादसा हुआ है। पूर्व में भी इसी स्कूल के एक छात्र की बिल्डिंग का छज्जा गिरने से मौत हो गई थी, उसी के चलते आज फिर 16 वर्षीय अर्जुन चौधरी शासकीय अस्पताल जा रहा था तभी स्कूल का छज्जा गिरा। उसी वक्त वह निकल रहा था जिससे वह घायल हो गया जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलखेड़ा में लाया गया। जहां उसे मेडिकल रेफर कर दिया गया है।

PunjabKesari

परिजनों की मांग है कि ठेकेदार के ऊपर एफआईआर  होना चाहिए एवं निर्माणाधीन बिल्डिंग को जमींदोज होना चाहिए जिससे तीसरा हादसा होने से बच जाए। लोगों ने विरोध किया तो स्कूल के आठ कमरे गिरा दिए गए हैं पिछले 7 माह पूर्व एक छात्र विक्रांत लोधी सातवीं कक्षा का छात्र स्कूल जा रहा था। तभी करीब 2 कुंटल का छज्जा गिरने से दब गया था जिसकी घटनास्थल पर मौत हो गई थी। वही आज ग्रामीणों एवं परिजनों ने चक्का जाम करते हुए मांग की है। प्रशासन ने ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर देने का हवाला देते हुए मामला शांत कराया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News