एमपी के इस शहर में मिल रहा है सबसे सस्ता सोना, खरीददारों की लगी होड़
9/23/2018 4:29:49 PM
जबलपुर: साल में कभी-कभी ऐसे विशेष मौके आते हैं जब लोग बड़ी व महंगी चीजों को खरीदना शुभ मानते हैं। गणेशोत्सव का त्यौहार इनमें से एक है। इस बार यह त्योहार बाजार में रौनक लेकर आया है। गणेश चतुर्थी से अब तक लोगों ने खरीदी में खूब रुचि दिखाई है। जिसके कारण सामान्य दिनों की अपेक्षा बाजार 20% अधिक रहा है।
इसका सबसे ज्यादा असर सोने की बिक्री पर पड़ा है। मध्यप्रदेश के जबलपुर में आभूषण बाजार में सोने और चांदी की अच्छी खासी खनक सुनाई दी। शोरूम से लेकर छोटी-छोटी दुकानों तक ग्राहक ही ग्राहक दिखाई दिये। एमपी के जबलपुर में ज्वैलरों में सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा है और इस कारण सबसे सस्ता सोना यहीं मिल रहा है। माना जा रहा है कि कीमत तेज होने की आशंका से ही सोने की बिक्री में वृद्धि देखी जा रही है।