वाह ! Collector साहब ने तो बाबा रामदेव को भी फेल कर दिया, योग साधना से लेकर typical workout के मास्ट

9/8/2021 4:53:54 PM

खंडवा (निशात सिद्दीकी): इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स योगा करते हुए और रस्सी पर चढ़ते हुए नजर आ रहा है।  तो वहीं शीर्षासन कर सबको चौका भी रहाहैं। इतना ही नहीं यह शख्स किसी माहिर जिम ट्रेनर की तरह अपने हाथों के बल अपने शरीर का संतुलन बनाते भी दिख रहा है। लोग इस वीडियो को सोशल मिडिया पर जमकर वायरल कर रहे हैं। आखिर कौन है यह शख्स जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। आइए आपको बताते हैं आखिर यह शख्स कौन हैं।

देखिए Video...

रस्सी के सहारे करतब दिखाते यह शख्स कोई और नहीं बल्कि खंडवा जिले के कलेक्टर अनय द्विवेदी है। दरअसल एक योग कार्यशाला में शामिल होने पहुंचे कलेक्टर अनय द्विवेदी भी अपने आप को करतब दिखने से रोक नहीं पाए। उन्होंने रस्सी के सहारे ऊपर तक चढ़कर करतब दिखाया तो वही शीर्षासन करके भी उन्होंने अपनी फिटनेस को साबित किया। इतना ही नहीं वह अपने दोनों भुजाओं पर सीधा भी लेट गए। उनके इस करतब का वीडियो ऑफ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सख्त कलेक्टर माने जाने वाले खंडवा कलेक्टर अनय द्विवेदी का यह वीडियो वायरल होने से यह तो पता चलता है कि वह अपनी फिटनेस को लेकर बहुत सजग है।

PunjabKesari, collector, physical fit, exercise, workout, yoga, viral video

खंडवा कलेक्टर अनय द्विवेदी की इस फिटनेस के पीछे का राज है योग साधना। खंडवा कलेक्टर रोजाना अपनी फिटनेस के लिए अपने बंगले पर भी योग करते हैं। बाकायदा उन्होंने इसका अभ्यास कर रखा है जब वो योग और अन्य workout करते हैं। किसी प्रोफेशनल ट्रेनर जैसा लगता है। खंडवा कलेक्टर कहते हैं की ड्यूटी के साथ-साथ अपने शरीर के लिए भी समय निकालना चाहिए। नियमित व्यायाम करने से आप स्वस्थ रह सकते हैं, और डबल ताकत से अपने काम को अंजाम दे सकते हैं।  कलेक्टर द्विवेदी ने कहा कि हमारे खेल मंत्री भी सेहतमंद रहने के लिए वर्कआउट करते नजर आते हैं जो एक प्रेणादायक कार्य हैं।

PunjabKesari, collector, physical fit, exercise, workout, yoga, viral video

व्यक्ति की उम्र या उसका पद कोई भी हो लेकिन उसे अपने शरीर को व्यायाम के माध्यम से स्वस्थ रखना चाहिए। सरकार भी बेहतर सेहत के लिए फिट इंडिया जैसे प्रोग्राम चला कर लोगों को योग और व्ययाम के लिए प्रेरित कर रही हैं। खंडवा कलेक्टर का वायरल विडियो अन्य अफसरों के लिए प्रेरणा साबित हो सकते है। अब देखना होगा की उनके अधीनस्थ अफसर कलेक्टर के वीडियो से अपने स्वास्थ के लिए क्या फायदा उठा पाते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Recommended News

Related News