श्रद्धालुओं को महाकाल की शाही सवारी देखना पड़ा मंहगा

9/5/2018 12:24:29 PM

उज्जैन :  बीती रात को हरिसिद्धि मंदिर क्षेत्र और गीता कॉलोनी में बदमाशों ने उत्पात मचाते हुए करीब एक दर्जन वाहनों पर पत्थर बरसा कर तोडफ़ोड़ कर दी। शरारती तत्वों ने बाहर से आए दर्शनार्थियों के वाहन भी नहीं छोड़े। बदमाशों की गैंग ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए हरसिद्धि मंदिर से लेकर जयसिंहपुरा तक खड़े चौपहिया वाहनों को एक-एक कर निशाना बनाया, जबकि यहां रात भर दर्शनार्थियों की भीड़ के चलते पुलिस की टीम मौजूद रहने का दावा किया जाता है।

PunjabKesariबदमाशों ने श्रद्धालुओं की बस, कारों के कांच फोड़ दिए। सभी ने महाकाल थाना पहुंच कर शिकायत की है। इसी तरह गीता कॉलोनी में लोगों के घर पर बदमाशों ने पत्थर बरसा कर खिड़की के कांच फोड़ दिए। लोगों ने जीवाजीगंज थाना पहुंच कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News