इंदौर में रात में मिला जुला दिखा बंद का असर, न लोगों ने सख्ती दिखाई न पुलिस ने

Sunday, Nov 22, 2020-12:18 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी): कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलो को देखते हुए प्रशासन ने रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक का कर्फ्यू लगा दिया है। लेकिन शनिवार यानी पहले दिन शहर के कई इलाकों में इसका मिला जुला असर दिखाई दिया। पहले दिन न पुलिस ने सख्ती दिखाई, न लोगों ने स्वेच्छा से कर्फ्यू का पालन किया। जिसके चलते देर रात तक लोग सड़कों पर घूमते नजर आए।

PunjabKesari, Indore, curfew, Janta curfew, Indore closed, Covid 19, lockdown

लगातार बढ़ते कोरोना के मामले के चलते प्रशासन ने रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाया है। लेकिन पहले दिन इसका मिलाजुला असर दिखाई दिया। राजवाड़ा सराफा चौपाटी की दुकानें जरुर बंद होने लगी, लेकिन लोग 10 बजे बाद भी चौपाटी पर टहलते नजर आए। 56 दुकान रात 9 बजे बाद ही बंद होने लगी थी। वही मिल क्षेत्र में भी इसका मिलाजुला असर दिखाई दिया। शहर की सभी मेडिकल दुकानों को इससे बाहर रखा गया है। जिसके चलते वे सभी चालू रही। शहर में पिछले कुछ दिनों से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्य शासन ने शुक्रवार को ही आदेश जारी कर दिए थे। जिसके बाद कलेक्टर ने आदेश जारी कर इसके सख्ती से पालन करवाने की बात कही है। आदेश में कहा गया है कि कर्फ्यू समयावधि में अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas Tiwari

Related News