Punjab Kesari MP ads

''भोज मेट्रो'' के नाम पर कांग्रेस में छिड़ी जंग, विधायक ने जताई नाराजगी

Thursday, Sep 26, 2019-02:49 PM (IST)

भोपाल: सीएम कमलनाथ ने भोपाल में आज मेट्रो रेल परियोजना का शिलान्यास किया। सीएम ने कार्यक्रम में संबोधन के दौरान कहा कि भोपाल मेट्रो का नाम 'भोज मेट्रो' होगा। कमलनाथ के ऐलान के बाद ही उन्हीं के विधायक आरिफ मसूद ने इस नाम को लेकर विरोध कर दिया।

PunjabKesari


विधायक आरिफ मसूद ने किया विरोध
दरअसल, मेट्राे रेल परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम में सीएम कमलनाथ सम्बोधित कर रहे थे। परियोजना की खासियत बताते हुए कहा कि भोपाल में चलने वाली मेट्रो का नाम भोज मेट्रो होगा। इस दौरान विधायक आरिफ मसूद इस नाम पर सहमत नही हुए, उन्होंने अपने भाषण के दौरान सीएम से कहा कि दादा भाई राज भोज के नाम पर काफी कुछ हो चुका है, कुछ तो भोपाल का रहने दीजिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News