दशहरे में 400 से अधिक स्थानों पर निकला RSS का पथ संचलन, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय हुए शामिल

10/5/2022 6:37:31 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): दशहरे के मौके पर शहर में 400 से ज्यादा स्थानों पर राष्ट्रीय स्वयं सेवकों का अनुशासित पथ संचलन देखने को मिला। संघ के निर्देश पर क्षेत्रीय शाखाओं और स्वयंसेवकों द्वारा अपने क्षेत्र में पथ संचलन निकाला किया। बता दें कि कुछ क्षेत्रों में आने वाले रविवार को भी संचलन निकाला जाएगा। कई स्थानों पर महिला स्वयं सेवकों भी पथ संचलन में शामिल हुईं। बैंड की धुन पर बेहद अनुशासित तरीके से कदमताल करते हुए निकले इन स्वयंसेवकों का जगह-जगह पुष्प वर्षा से अभिवादन किया गया। वही पथ संचलन में बीजेपी के राष्टीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हुए मीडिया से चर्चा में विजयवर्गीय ने देश वासियों को विजय दशमी की बधाई शुभकामनाए दी।

PunjabKesari

दशहरे के उपलक्ष्य में बुधवार को कई स्थानों पर पथ संचलन का आयोजन किया गया। शहर के पूर्वी और पश्चिमी दोनों क्षेत्रों में स्वयंसेवक बेहद अनुशासित तरीके से सड़क पर कदमताल करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान जगह-जगह इन स्वयंसेवकों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। इन पथ संचलनों में संघ के स्वयंसेवक तो शामिल हुए ही लेकिन भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता भी अनुशासित तरीके से कदमताल करते नजर आए।

PunjabKesari

प्रतिवर्ष दशहरे के मौके पर संघ का वृहद पथ संचलन निकलता है लेकिन इस बार विभिन्न जिलों में 400 से ज्यादा स्थानों से संचलन निकाला गया। ध्वज पूजन के बाद स्वयंसेवक बैंड की धुन पर कदमताल करते हुए सड़कों पर निकले.. क्षेत्रीय स्तर पर निकाले गए पथ संचलन में स्वयंसेवक हाथों में लाठी लिए नजर आए.. कुछ स्थानों पर स्वयंसेवकों की सशस्त्र वाहिनी भी दिखाई दी। संचलन में बच्चों के साथ युवा एवं बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कई स्थानों पर महिला स्वयंसेवक भी पथ संचलन करती नजर आईं। संचलन के दौरान अनुशासन और नियम का सबसे ज्यादा ध्यान रखा गया। संचलन जहां से भी गुजरा लोगों ने स्वयंसेवकों का अभिवादन किया।

PunjabKesari

बता दें कि शहर में 250 से अधिक स्थानों पर संघ की शाखाएं संचालित हो रही हैं। इन्हीं से जुड़े स्वयंसेवकों, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने दशहरे पर संचलन निकाला। कुछ शाखाओं में आगामी रविवार को संचलन निकाले जाएंगे।

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News