Punjab Kesari MP ads

बिन पानी, बिन गुलाल के पुलिस परिवार ने मनाई होली, टेपी-टेपी की बारात ने बांधा समां

Wednesday, Mar 16, 2022-06:59 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): मध्यप्रदेश की अर्थिक राजधानी इंदौर में जहां 2 साल से कोविड काल के कारण होली का त्योहार नहीं मना पा रहे थे, वही आज इंदौर में होली का त्यौहार नजदीक आते ही जहां सब गुलाल रंग और पानी से होली मना रहे है वही शहर के दो क्लब पुलिस ऑफिसर्स क्लब और प्रिशियस पल्स में फाग मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें टेपी टेपी का बारात भी निकाली गई जो आकर्षक का केंद्र रही।

PunjabKesari

इस आयोजन में शहर के पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के परिजनों सहित अधिकारियों ने भी उत्साह से हिस्सा लिया। डीजे और ढोलक की थाप पर पुलिस अधिकारी भी जमकर थिरकते हुए नजर आए। इंदौर एआईजी सोनाली दुबे ने फागण होली के गाने गाए और डीजे की धुन पर थिरकते भी नजर आई।

PunjabKesari

पुलिस अधिकारियों के क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा ना पानी का ना गुलाल का ना रंगों का इस्तेमाल किया गया। होली खेली भी तो फूलों से होली कृष्ण राधा के साथ खेली खेली। एआईजी सोनाली दुबे ने बताया कि यूं तो पुलिस की नौकरी में थोड़ा कम समय मिल पाता है लेकिन होली का त्यौहार पुलिस वाले भी मनाते हैं लेकिन आज आयोजित इस कार्यक्रम में काफी उत्साह और जमकर मस्ती और धमाल की।

PunjabKesari

महिलाओं द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में यह भी संदेश दिया कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों प्रदूषण मुक्त देश बनाने की बात कह रहे हैं साथ ही इंदौर में भी प्रदूषण और वायु गुणवत्ता में नंबर वन आने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं तो इस कार्यक्रम में विशेष तौर से फूलों की होली खेली गई, ताकि प्रदूषण को नुकसान न पहुंचे। इसको देखते हुए ना पानी ना रंग ना गुलाल सिर्फ होली को धूम थी तो फूलों के साथ। इस मिलन समारोह टेपा टेपी की बारात भी निकाली गई जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News