Punjab Kesari MP ads

पूर्व मंत्री और दिग्गज नेता के भाई के घर छापे से गरमाई सियासत, PCC चीफ ने बताया राजनीतिक बदले की कार्रवाई

Tuesday, Apr 28, 2026-05:12 PM (IST)

CG Desk: छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बहुचर्चित भारत माला परियोजना से जुड़े कथित मुआवजा अनियमितता प्रकरण में सोमवार को धमतरी जिले में व्यापक कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। ईडी की टीम ने धमतरी के कुरूद में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के चचेरे भाई भूपेंद्र चंद्राकर के ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारतमाला परियोजना से जुड़े मामले में जांच के दौरान उनके भाई के घर पर छापा मारा गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह मामला सिर्फ उनके भाई तक सीमित है या इसका संबंध अजय चंद्राकर से भी हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्रवाई बड़े भ्रष्टाचार की ओर इशारा करती है। पीसीसी चीफ ने आरोप लगाया कि अक्सर विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई होती है, लेकिन बाद में जब वे सत्ताधारी पार्टी में शामिल हो जाते हैं तो उन्हें क्लीन चिट मिल जाती है। उन्होंने इसे एक तरह का पैटर्न बताया।

दीपक बैज ने आगे कहा कि इस मामले में दो संभावनाएं हो सकती हैं—या तो उनकी ही पार्टी के किसी वरिष्ठ नेता को कमजोर करने की कोशिश हो रही है, या फिर जो नेता विधानसभा में सरकार के खिलाफ खुलकर बोलते हैं, उन्हें दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पिछले 12 सालों में पहली बार किसी बीजेपी नेता के परिवार तक ईडी की कार्रवाई पहुंची है, जो एक गंभीर बात है। फिलहाल, ईडी इस मामले की जांच कर रही है और दस्तावेजों की जांच जारी है। इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल गरम हो गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News