नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, नया आंकड़ा 14 सौ के करीब

1/15/2022 3:49:48 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर जो अब कोरोना का हॉटस्पॉट बनती जा रही है। बात करें गुरुवार की तो 1291 मरीज पॉजिटिव आए थे और शुक्रवार तो स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 14 जनवरी के कोरोना बुलेटिन में 1343 मरीज पॉजिटिव आए हैं। साथ ही 74 मरीज रिपीट पॉजिटिव आए हैं।

PunjabKesari

आज जारी बुलेटिन के अनुसार 9246 नेगेटिव रिपोर्ट भी प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग जनता से बार-बार जनता से अपील कर रहा है कि मास्क पहने उचित दूरी का पालन करें और सैनिटाइज करते रहें। अपने हाथों को बार-बार धोए उसके बावजूद भी इंदौर में पिछले कई दिनों से लगातार कोरोना के मरीजों की बढ़ोतरी देखी गई है। नाइट कर्फ्यू भी लगा दिया गया है। उसके बावजूद भी कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। आज के मरीजों की संख्या को मिलाकर कुल कोरोना के 7552 मरीज उपचारत है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News