Punjab Kesari MP ads

राज्य की प्रसिद्ध लोक गायिका की अचानक बिगड़ी तबीयत, ICU में कराया भर्ती; लोककला जगत को बड़ा झटका!

Thursday, May 28, 2026-11:41 AM (IST)

CG Desk: छत्तीसगढ़ राज्य की प्रसिद्ध लोक गायिका तीजन बाई की अचानक तबीयत बिगड़ी है। उन्हें रायपुर स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां आईसीयू में उनका इलाज किया जा रहा है। प्रसिद्ध लोक गायिका की अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर से लोककला जगत को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि तीजन बाई ने कलाकार व पंडवानी गायन में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई है।

जानकारी के अनुसार, राज्य की प्रसिद्ध लोक कलाकार व पंडवानी गायन में अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुकी तीजन बाई का स्वास्थ्य अचानक खराब हुआ है। आनन-फानन में तीजन बाई को एम्स रायपुर लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल आईसीयू में भर्ती किया गया है। ताकि उन्हें बेहतर इलाज दिया जा सके। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम इलाज में जुटी हुई है और जरूरी मेडिकल जांच भी की जा रही है।

तीजन बाई केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश की लोककला की पहचान हैं। उन्होंने पंडवानी कला को देश और विदेश तक पहुंचाकर छत्तीसगढ़ की संस्कृति को नई पहचान दिलाई है। उनकी तबीयत खराब होने की खबर से कला प्रेमियों और सामाजिक संगठनों में चिंता बढ़ गई है। कई कलाकारों और जनप्रतिनिधियों ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News