स्वीपर ने हॉस्टल को बनाया अय्याशी का अड्डा! रात भर गर्ल फ्रेंड के साथ की रंगरेलियां, लोगों ने रंगे हाथों पकड़ा

Monday, Jun 06, 2022-07:08 PM (IST)

जशपुर(योगेश शर्मा): जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड अंतर्गत शासकीय बालक हॉस्टल गुरम्हाकोना में स्वीपर किसी महिला के साथ पकड़ा गया। स्वीपर ने बालक हॉस्टल को अय्याशी का अड्डा बना लिया लेकिन प्रशासन इस बात से बेखबर नजर आया। मामले का खुलासा तब हुआ जब आश्रम में पदस्थ स्वीपर को महिला के साथ ग्रामीणों ने रंगेहाथों आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए वहां ताला लगा दिया। सुबह हॉस्टल superintendent, सरपंच व ग्रामीणों ने मिलकर दोनों को आश्रम से बाहर निकाल दिया। उनसे पूछताछ के बाद पंचनामा तैयार कर अपने शीर्षस्थ अधिकारियों को मामले की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, रविवार रात को लगभग 9 बजे शासकीय बालक हॉस्टल गुरम्हाकोना का पूर्णकालिक स्वीपर (full time sweeper) त्रिलोचन यादव किसी महिला को लेकर आश्रम पहुंचा और उसने वहां नाईट ड्यूटी कर रहे दूसरे भृत्य(पीयन) बुधनाथ से आश्रम की चाभी ली और अंदर चला गया। इस बात की जानकारी ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने देखा कि दोनों आपत्तिजनक अवस्था में रातभर रहे। सुबह करीब 3 बजे आश्रम समिति के अध्यक्ष ने इसकी जानकारी आश्रम के अधीक्षक सुरेश राम को फोन पर दी।  सुबह आश्रम अधीक्षक ने सरपंच व अन्य ग्रामीणों को बुलाकर दोनों को आश्रम से बाहर निकाला और पंचनामा करते हुए शीर्षस्थ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

PunjabKesari

इस मामले में आश्रम अधीक्षक पल्ला झाड़ लिया और अपना बचाव करते हुए भृत्य के निलंबन की मांग की है। हालांकि आश्रम में किसी भी प्रकार की घटना के लिए आश्रम अधीक्षक की पूर्ण जिम्मेदारी बनती है। खास बात यह कि आश्रम छात्रावासों में फिलहाल छात्र नहीं हैं। बताया जा रहा है कि त्रिलोचन यादव के साथ पकड़ी गई महिला बगीचा बाजार से आई हुई थी। महिला अपने पति से झूठ बोलकर बस छूट जाने का बहाना बनाकर आई थी । उसने पति को ऑटो से घर आने का कहा था जब महिला घर नहीं पंहुची तो पति को शक हो गया। वह पत्नी को तलाशता हुआ गुरम्हाकोना आश्रम पहुंच गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News