UGC एक्ट के खिलाफ दिल्ली में हुंकार भरेगा सवर्ण समाज, बड़े आंदोलन की तैयारी, MP से युवा पहुंचेंगे दम दिखाने

Thursday, Mar 05, 2026-08:16 PM (IST)

(भिंड): UGC के नए नियमों के खिलाफ बड़ा आंदोलन होगा। दिल्ली के रामलीला मैदान में इसके खिलाफ सवर्ण समाज ने जुटने का ऐलान कर दिया है। दिल्ली के रामलीला मैदान में यूजीसी कानून (UGC Equity Regulations 2026) के विरोध में बड़ा आंदोलन प्रस्तावित है, जिसे सवर्ण समाज ने समर्थन देने का ऐलान किया है।

समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि UGC का नया कानून जातिवादी व्यवस्था को बढ़ावा देता है, इसलिए इसे रद्द कराने के लिए  राष्ट्रीय स्तर पर विरोध किया जाएगा। भिंड में इसको लेकर परशुराम सेना की ओर से बैठक की गई है और आगामी रणनीति बनाई गई ।

इस बैठक में परशुराम सेना के पदाधिकारियों के साथ दूसरे  संगठनों के लोग भी शामिल हुए। यूजीसी कानून को काला कानून बताते हुए इसके खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया गया है। जिलाध्यक्ष का कहना है कि आठ मार्च को दिल्ली में होने वाले आंदोलन में भिंड से काफी संख्या में लोग भाग लेंगे। आपको बता दें कि ये आंदोलन स्वामी आनंदस्वरूप, करणी सेना के संस्थापक अध्यक्ष राज सिंह शेखावत और महिपाल मकराणा की अगुवाई में होगा। इस आंदोलन में बड़ी संख्या में लोगों के दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। लोग पब्लिक परिवहन के साथ अपनी गाड़ियों से राजधानी दिल्ली पहुचेंगे।

यूजीसी एक्ट 2026 की खास बातें

उच्च शिक्षा संस्थानों (HEIs) में SC, ST, OBC, आर्थिक रूप से कमजोर और दिव्यांग छात्रों के खिलाफ जाति/समुदाय-आधारित भेदभाव को रोकना।

हर संस्थान में एक 'इक्वल अपॉर्चुनिटी सेल' (EOC) और 24x7 हेल्पलाइन स्थापित करना अनिवार्य है।

शिकायत आने पर, 'Equity Committee' मामले की जांच करेगी और संस्थान प्रमुख को रिपोर्ट सौंपेगी, जो कार्रवाई के लिए जिम्मेदार होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News