MP कांग्रेस ने बदली रणनीती, इस जिला कार्यकारिणी लिस्ट में OBC नेताओं का दिखा दम

Wednesday, Mar 04, 2026-03:40 PM (IST)

(श्योपुर): कांग्रेस संगठन और पार्टी को मजबूत करने के लिए जीतू पटवारी के नेतृत्व में लगातार काम कर रही है। इसके साथ ही आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने अपना प्लान और रणनीति में भी बदलाव किया है। कांग्रेस अब युवा और सक्रिय चेहरों को मौका देने की भूमिका में दिख रही है।

इसी कडी में कांग्रेस ने श्योपुर जिला कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में जिन चेहरों की नियुक्ती की है उसमें OBC वर्ग के चेहरों को ज्यादा मौका दिया है और कार्यकारिणी में उनका साफ दबदबा दिखता है। प्रदेश कांगेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की सहमति से कांग्रेस की इस कार्यकारिणी का ऐलान किया गया है। इसमें मांगी लाल फौजी को कांग्रेस ने अध्यक्ष नियुक्त किया है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री डॉ. संजय कामले द्वारा जारी की गई इस सूची में 6 जिला उपाध्यक्ष, 10 महासचिव और 10 सचिवों का कार्यकारिणी में जगह दी गई है। कांग्रेस कमेटी में जिलाध्यक्ष सहित कुल 31 पदाधिकारी बनाए गए है। श्योपुर में संगठन को मजबूत करने के लिए ये काफी अहम नाम है।

12 ओबीसी पदाधिकारी कार्यकारिणी में शामिल

जिला कांग्रेस कमेटी की जिला कार्यकारिणी में कुल 31 पदाधिकारी हैं। इनमें सामान्य वर्ग से 9 तो अन्य पिछड़ा वर्ग से 12, अनुसूचित जाति वर्ग से 6 तो अनुसूचित जनजाति वर्ग से 2 और अल्पसंख्यक वर्ग से भी 2 लोगों को जगह मिली है। पूरी जिला कार्यकारिणी में ओबीसी वर्ग का दबदबा दिखता है वैसे सभी वर्गों को मौका दिया गया है।

कार्यकारिणी में इन  नेताओं को दिए गए महत्वपूर्ण पोस्ट

कांग्रेस जिला कार्यकारिणी में जहां जिलाध्यक्ष मांगीलाल फौजी को नियुक्त किया गया है वहीं संगठन महासचिव संजीव कुशवाहा को बनाया गया है। जिला उपाध्यक्ष पद पर हंसराज मीणा, रितेश तोमर, चीनी कुर्रेशी, रामदयाल दोनावत, रामअवतार जोशी और अशोक कुशवाहा को जिम्मेवारी सौंपी गई है।

कोषाध्यक्ष दिनेश सिकरवार जबकि महासचिव पद पर कैलाश गर्ग, रामचरण मीणा, रीना मीणा, मानसिंह राठौर, गुरुविंद्र सिंह सोहल, बृजेश सिंह गहरवार, राजकुमार सिंह जादौन, अरविंद सिंह जाट, पवन चतुर्वेदी और कुबेर सिंह भिलाला को नियुक्त किया गया है।  इसके साथ ही  सचिव टुंडाराम आदिवासी, दिनेश दीक्षित, डॉ. शिवराम शिवहरे, रामचरण मीणा, हरिमोहन बैरवा, अशोक कुमार धूलिया, महेश माली, धारा सिंह मीणा, रामहेत धाकड़ और अशोक गौड़ तथा सोशल मीडिया प्रभारी बृजेश बंसल को बनाया गया है। वहीं पूर्व नपाध्यक्ष दौलतराम गुप्ता जिला प्रवक्ता की जिम्मेवारी सौंपी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News