MP के इस जिले में भाजपा कार्यकारिणी की घोषणा, देखें किसे मिली जिम्मेदारी
Thursday, Feb 19, 2026-01:37 PM (IST)
भोपाल: मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भारतीय जनता पार्टी, नरसिंहपुर जिले की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिले में संगठनात्मक विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए निम्न पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। यह नियुक्तियां संगठन की रीति-नीति, कार्यकर्ताओं की निष्ठा तथा जनसेवा के संकल्प को ध्यान में रखते हुए की गई हैं।
मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी की सहमति से भाजपा नरसिंहपुर जिले के पदाधिकारियों की घोषणा की जाती है।@Hkhandelwal1964 pic.twitter.com/pWSAxX0RUB
— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) February 18, 2026
नव-नियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने बधाई और उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपेक्षा है कि सभी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएँगे। सभी पदाधिकारी सामूहिक नेतृत्व, अनुशासन एवं समर्पण की भावना के साथ कार्य करते हुए जिले में संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी, नरसिंहपुर परिवार को विश्वास है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के साथ निर्वहन करेंगे तथा जिले में पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएंगे।

