Punjab Kesari MP ads

बाबा के भक्तों का इंतजार खत्म! इंदौर में अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, बैंकों के बाहर लगी कतारें

Wednesday, Apr 15, 2026-03:59 PM (IST)

इंदौरः एमपी के इंदौर में अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुकी है। सुबह से ही शहर के बैंकों के बाहर लोगों की लंबी कतारें नजर आई। वहीं, मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भी भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान शहर के लोगों में अमरनाथ यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं, कई श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के भजन गाते और जयकारे लगाते नजर आए।

मध्यप्रदेश के इंदौर में भी बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला है। यहां एमजी रोड पर स्थित जम्मू एंड कश्मीर बैंक में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अधिक संख्या में लोग पहुंचे। अपनी बारी आने का इंतजार करने के लिए उन्हें लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ा। वहीं, यात्रा के लिए जरूरी मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए लाल अस्पताल में भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। इंतजार के दौरान भक्त बाबा अमरनाथ के भजन गाते और जयकारे लगाते दिखाई दिए।

इंदौर में मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करने के लिए 12 अस्पतालों को अधिकृत किया गया है। जहां स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात ही प्रमाण पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। 13 से 70 वर्ष की आयु के लोग ही इस तीर्थ यात्रा के लिए पात्र हैं। बता दें कि बाबा अमरनाथ की यात्रा 3 जुलाई 2026 को शुरू हो जाएगी। जोकि 28 अगस्त 2026 तक चलेगी। करीब 57 दिनों तक श्रद्धालु यात्रा का आनंद ले सकेगे।  
   

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News