MP मे बदलने वाला है मौसम, इस वजह से ठंड से मिल सकती है निजात
Thursday, Nov 20, 2025-06:20 PM (IST)
(डेस्क): कड़ाके की सर्दी की मार झेल रहे भोपाल को लोगो को आने वाले दिनों में इससे निजात मिल सकती है। 10 डिग्री से नीचे चल तापमान में उछाल आने की संभावना है। अब उत्तरी हवा का असर थोड़ा कमजोर होने की संभावना है जिससे मौसम कुछ गर्म हो सकता है और न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
भोपाल में बुधवार को भी शहर में तेज सर्दी महसूस की गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तरी बर्फीली सर्द हवा के कारण भोपाल सहित प्रदेश में दूसरे स्थानों पर कड़ाके की सर्दी पड़ रही है, लेकिन अब हवा के रुख में थोड़ा बदलाव होने की आस है। हवा का रुख अब उत्तर पूर्वी होने की संभावना है जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है

