राजगढ़ में महिला की मौत पर हंगामा, ग्रामीणों ने लगाया हत्या का आरोप

Thursday, Jul 18, 2024-05:22 PM (IST)

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में महिला की मौत पर जमकर हंगामा हो गया। यह घटना खुजनेर थाना क्षेत्र की है, यहां पर ग्रामीणों ने शव रखकर जमकर प्रदर्शन किया ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने महिला के साथ मारपीट की और उसे मौत के घाट उतार दिया है, घटना बखेड़ गांव की है। बताया जा रहा है कि रंग डालने को लेकर रामचंद्र और अनार सिंह का विवाद हो गया था अनार सिंह बुधवार की रात को जब दुकान पर सामान लेने गया तो गांव में ही रहने वाले कुछ लोगों ने अनार सिंह पर हमला कर दिया।


उसकी मारपीट कर दी अनार सिंह पर हमला होता देख उसकी मां मौके पर पहुंची। अनार सिंह की मां ने उसको बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उसकी मां धापू बाई पर भी हमला कर दिया। जिससे उसकी मां सड़क पर गिर गई और बेहोश हो गई थी। हमलावर मौके से भाग गए घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे थे, यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

PunjabKesari
महिला के परिजनों ने गांव में रहने वाले गोरीलाल ,जगदीश, रामबाबू कन्हैयालाल सहित अन्य तीन महिलाओं पर हत्या का आरोप लगाया है। गुरुवार को महिला के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर धरना दिया महिला के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज नहीं किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News