Punjab Kesari MP ads

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इस IAS अधिकारी को मिली CM सचिवालय में विशेष सचिव नियुक्ति, जनसंपर्क आयुक्त का भी प्रभार

Thursday, Mar 26, 2026-07:11 PM (IST)

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 2012 बैच के अधिकारी रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में पोस्टिंग के साथ ही जनसंपर्क आयुक्त का प्रभार सौंपा गया है, जबकि रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में उप सचिव पद के लिए रिलीव कर दिया गया है। छतीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार दोनों निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

 

PunjabKesari

 

वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी  हैं रजत बंसल

आपको बता दें कि  वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी रजत बंसल को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक विशेष सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय में  पदस्थ किया गया है। गौर करने वाली बात कि रजत बंसल मौजूदा दायित्वों के साथ  आयुक्त जनसंपर्क, सीईओ ‘संवाद’, संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म तथा प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी भी निर्वहन करेंगे।

वरिष्ठ अधिकारी आईएएस रवि मित्तल  इस जिम्मेदारी को संभाल रहे थे

बता दें कि  वरिष्ठ अधिकारी और 2016 बैच के आईएएस रवि मित्तल (IAS Ravi Mittal) इस जिम्मेदारी को संभाल रहे थे। उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में उप सचिव (Deputy Secretary) नियुक्त किया गया है।

रवि मित्तल को नई दिल्ली में उप सचिव के पद पर प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया

 इसके बाद ये यह पद खाली हो गया था। अब उनकी जगह रजत बंसल को नई जिम्मेदारी दी गई है। साल 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को भारत सरकार के आदेश पर प्रधानमंत्री कार्यालय, नई दिल्ली में उप सचिव के पद पर प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News